पटना : 100 रुपए के चेंज को लेकर हुई दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या

By: Ankur Thu, 23 July 2020 7:28:13

पटना : 100 रुपए के चेंज को लेकर हुई दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या

वर्तमान समय में लोगों की बिगड़ी मानसिकता के चलते विवादों की संख्या बढ़ने लगी हैं और ये विवाद कब गंभीरता ले लें कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही एक विवाद पटना में देखने को मिला जिसकी शुरुआत 100 रुपए के चेंज को लेकर हुई थी। इस विवाद में दूध विक्रेता विनय कुमार तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में हुई। विनय गायघाट पुल के नीचे सुधा डेयरी का बूथ चलाते थे। वह सुबह दुकान खोलने आए थे। दुकान खोलने से पहले वह पूजा करने गए। लौटते समय अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी, जिससे मौक पर उनकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलने पर सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विनय गायघाट में ही किराए के मकान में रहते थे। वह मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे। तीन दिन पहले कुछ लोगों से उनका 100 रुपए के चेंज को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। मौके पर पहुंचे आलमगंज थाना के दारोगा धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : राज्य में कोरोना की मृत्यु दर पर बोले चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, दी हालात की जानकारी

# छत्तीसगढ़ : क्वारैंटाइन सेंटर में गमछे के सहारे लटका मिला महाराष्ट्र से लौटे 26 साल के युवक का शव

# पंजाब : कोरोना ने ली एक और जान, पेड़ पर लटक शख्स ने की आत्महत्या

# गुजरात सरकार की अधिसूचना के विरोध में निजी स्कूलों ने निलंबित की ऑनलाइन कक्षाएं

# रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लॉन्च किया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'मनोदर्पण', जानें किस तरह कम करेगा यह स्टूडेंट्स का तनाव

# आंध्रप्रदेश : सरकार ने दी राज्य में 5 सितंबर से स्कूल खोलने की जानकारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com